Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीआईसी चौमूधार में शिक्षकों के इतने पद खाली, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत विकासखंड के जीआईसी चौमूधार में शिक्षकों की कमी बनी हुई है।

विद्यालय में शिक्षकों के पांच पद खाली

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि विद्यालय में शिक्षकों के पांच पद खाली हैं। विद्यालय में एलटी संवर्ग मेंं हिंदी, अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं। वहीं अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं के पद लंबे समय से खाली हैं। ऐसे में चौमूधार, सूरी, गड़स्यारी, मटीना आदि क्षेत्रों से 275 विद्यार्थी बगैर शिक्षकों के पढ़ रहे हैं। इस संबंध में बताया गया है कि खाली पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है।

Exit mobile version