Site icon Khabribox

बड़ी खबर: अल्मोड़ा: केंद्रीय विद्यालय के कर्मचारी का कमरें में मृत अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कमरे में शव बरामद हुआ है।

कमरे में मृत मिला कर्मी का शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में तैनात मंगोलपुरी दिल्ली निवासी राकेश कुमार (59) पुत्र रामशरण विद्यालय परिसर में बने आवास में रहते थे। बताया गया है कि गुरुवार को जब वह विद्यालय नहीं पहुंचे तो अन्य कर्मी उसके आवास पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो वह अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा पड़ने से हो सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version