Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, चार सड़कें बंद, 12 गांवों का सड़क से टूटा संपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बारिश का दौर रूक रूककर जारी है। जिससे जिले में बारिश के बाद चार सड़कें बंद हैं।

बारिश से चार सड़कें बंद

बताया गया है कि इस कारण 12 गांव का सड़क संपर्क पूरी तरह कटा हुआ है। ऐसे में चार हजार से अधिक की आबादी काफी प्रभावित हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से चमकना-अधे-तलाड, सुनाड़ी मल्ला- बिनौला तल्ला, पीपना मनहैत-डगूला, मनान-सिलिग्मा सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप है। इससे इन गांवों में फल, सब्जी और अन्य दैनिक जरूरत का सामान नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version