Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भिकियासैंण में जाम से लोगों को मिलेगी राहत, 89 लाख रुपए से होगा पार्किंग का निर्माण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बद्रीनाथ, केदारनाथ, जोशीमठ, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क भिकियासैंण-देघाट सड़क पर स्थित भिकियासैंण कस्बे में लगने वालें जाम से काफी परेशानी होती है।

लोगों को जाम से मिलेगी निजात

जिससे अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यहां 89 लाख रुपये से पार्किंग का निर्माण होगा। जिसमें पर्यटक और स्थानीय वाहन चालक अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। सड़कों के किनारे वाहन खड़े नहीं करने पड़ेंगे। इससे जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यहां सिनार चौराहे के पास 89 लाख रुपये से 60 से अधिक चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। इससे सड़क पर खड़े वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगा।

Exit mobile version