Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: पुलिस ने 04 घंटे के भीतर घर में हुई चोरी का किया खुलासा, चोरी के माल के साथ चोर गिरफ्तार, पहले भी रह चुका है आपराधिक रिकॉर्ड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 31.07.2023 को अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि वह अपने मायके गई हुयी है। घर पर ताला लगा हुआ था। किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर घर के अन्दर से 01 एलईडी टीवी सैमसंग कंपनी, 01 डैक व 02 स्पीकर इंटेक्स कंपनी, 01 आर्टिफिसियल मंगलसूत्र पीली धातू, आर्टिफिसियल चैन व चादी के बिछुवे आदि चोरी कर लिये है। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल धारा 380/457 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी।

एसएसपी ने दिए निर्देश

जिस पर रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को शीघ्र घटना का खुलासा कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वादिनी के घर के आसपास व नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से मात्र 04 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अंशुल कुमार को रामलीला ग्राउण्ड राजपुरा, अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की 01 एलईडी टीवी सैमसंग कंपनी , 01 डैक व 02 स्पीकर इंटेक्स कंपनी, 01 आर्टिफिसियल मंगलसूत्र पीली धातू, आर्टिफिसियल चैन, चादी के बिछुवे व पायल बरामद करते हुए पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद हुआ माल

अंशुल कुमार, उम्र-22 वर्ष पुत्र मनोज कुमार, निवासी भ्यारखोला, अल्मोड़ा, बरामदगी- 01 एलईडी टीवी सैमसंग कंपनी, 01 डैक व 02 स्पीकर इंटेक्स कंपनी, 01 आर्टिफिसियल मंगलसूत्र पीली धातू, आर्टिफिसियल चैन व चादी के बिछुवे, पायल

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1-एफआईआर न0- 83/2021, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली अल्मोड़ा
2-एफआईआर न0- 105/2021, धारा- 380/457/411 भादवि, कोतवाली अल्मोड़ा
3-एफआईआर न0- 09/2023, धारा- 380/457/411 भादवि, कोतवाली अल्मोड़ा
4-एफआईआर न0- 51/2023, धारा- 380/457/411 भादवि, कोतवाली अल्मोड़ा

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, कोतवाली अल्मोड़ा
2-कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा
3-कानि0 केशव भौत, कोतवाली अल्मोड़ा

Exit mobile version