Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से 06 ग्रामीण सड़कें बंद, छह हजार से अधिक की आबादी प्रभावित, 20 गांवों का कटा संपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश से जिले में बारिश के बाद छह ग्रामीण सड़कें बंद हैं जिससे छह हजार से अधिक की आबादी को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

इन सड़कों पर आवाजाही ठप

इससे 20 गांवों का सड़क संपर्क कट है और लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर हो गए हैं। जिले में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से सौधार-पनुवाघोखन, पीपना मनहैत-डंगूला, पोखरी-मेरगांव, ध्याड़ी-भनोली, शशिखाल- तराड़ जाख, भिकियासैंण-थापला सड़कों पर आवाजाही ठप है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version