Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सावधान: वाहन चलाते समय न करें मोबाइल फोन का इस्तेमाल, पुलिस काटेगी चालान, ट्रैफिक रूल्स की अनदेखी करने वाले भी रखें इस बात का ध्यान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा यातायात पुलिस अधिकारियों को अल्मोड़ा नगर में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस की चालानी कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक – 07.08.2023 को टीएसआई अल्मोड़ा अयूब अली द्वारा परिवहन विभाग की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले, वाहन में बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 10 वाहन चालकों के चालान किए गए।

Exit mobile version