Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डाक विभाग ने निकाली प्रभातफेरी, दिया हर घर तिरंगा का संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डाक विभाग की ओर से नगर में बीते कल मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली गई।

डाक विभाग की प्रभात फेरी

अल्मोड़ा के प्रधान डाकघर कार्यालय से प्रभातफेरी की शुरुआत हुई। बताया कि मिलन चौक, लाला बाजार होते हुए प्रभातफेरी चौघानपाटा पहुंची। प्रभातफेरी में देशभक्ति गीत गूंजे। सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें इस प्रभातफेरी में कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा का संदेश दिया।

डाक विभाग की ओर से हो रहीं तिरंगे झंडे की बिक्री

साथ ही यह भी बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए डाक विभाग की ओर से तिरंगे झंडे की बिक्री की जा रही है। जिन्हें लोग अपने नजदीकी डाकघर से या ई पोस्ट पोर्टल से खरीद सकते हैं।

Exit mobile version