Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: टैक्सी संचालकों ने रोकी सिटी बस, किया धरना प्रदर्शन, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दूसरी सिटी बस का संचालन शुरू हो गया है। बीते कल शुक्रवार को लोगों की मांग पर पालिकाध्यक्ष और जिलाधिकारी ने दूसरी सिटी बस का शुभारम्भ किया।

सिटी बस का किया विरोध

वहीं इससे नाराज टैक्सी संचालकों ने सिटी बस को टैक्सी स्टैंड पर रोककर धरना दिया। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही बस चौघानपाटा से टैक्सी स्टैंड पहुंची तो टैक्सी संचालकों ने काले झंडे दिखा इसे रोक दिया और बस के आगे प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के बाद से टैक्सी का संचालन मुश्किल हो रहा है। अब नगर में सिटी बस संचालित कर उनकी परेशानी और बढ़ा दी गई है। उन्होंने इसका संचालन बंद न करने पर टैक्सी की चाबी डीएम कार्यालय में जमा करने की चेतावनी दी है। टैक्सी संचालकों के धरने से उठने के बाद आधे घंटे बाद ही बस रवाना हो सकी। तभी बस में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यह लोग रहें शामिल

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, महासचिव नीरज पवार, सचिव अर्जुन सिंह मुस्युनी, उपसचिव आनंद सिंह भोज, कोषाध्यक्ष बालकिशन जोशी, विनोद सिंह बिष्ट, अनूप शाह, सुभाष मल्होत्रा, भरत लटवाल सहित कई टैक्सी संचालक शामिल रहे।

Exit mobile version