Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 25 यात्रियों से भरी केमू की एक बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, नाली में फंसे पहिए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भतरौजखान में रामनगर से देघाट जा रही 25 यात्रियों से भरी केमू की एक बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया।

गनीमत रही बड़ा हादसा टला

इससे असंतुलित होकर बस के पहिये नाली में घुस गए। इस वजह से बड़ा हादसा बच गया। मिली जानकारी के अनुसार केमू बस यूके 04 पीए 0211 सोमवार को रामनगर से देघाट जा रही थी। तभी भतरौंजखान से पांच किमी दूर घट्टी के पास इसका स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस के पहिए नाली में फंस गए। वहीं बस में तब 25 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित है। जिसके बाद चालक ने दूसरी बस मंगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेजा।

Exit mobile version