Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीदों के शिलाफलकम पर दीप जलाकर पुष्प किए अर्पित

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने व अमर बलिदानियों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये है।

मेरी माटी मेरा देश अभियान

आज दिनांक 14.08.2023 को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव व चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर राजेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुधौली, द्वाराहाट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीदों के सम्मान में उनके शिलाफलकम पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित किये गये।

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

इसके उपरांत शहीदों के परिजनों से कुशलक्षेम पूछी गयी और उनको सम्मानित किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर थाना पुलिस को सूचित करने हरसंभव सहायता प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ अमर शहीदों की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय दुधौली के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों को पंचप्रण शपथ दिलाते हुए राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनने हेतु जागरुक किया गया व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मान पूर्वक फहराने हेतु प्रेरित किया गया।

Exit mobile version