Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीओ‌ रानीखेत ने किया थाना देघाट का निरीक्षण, साफ-सफाई देख हुए खुश, की सराहना, दिए यह आवश्यक निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा द्वारा दिनांक- 14.08.2023 को थाना देघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

सीओ रानीखेत ने किया निरीक्षण

निरीक्षण में थाना परिसर/महिला हेल्प डेस्क/ कर्मचारी बैरिक/भोजनालय/ थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय/ मालखाना आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना परिसर की अच्छी साफ सफाई रखने पर प्रशंसा की गई। वहीं कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया। कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये व बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण करने व बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।

इन नंबरों की दी जानकारी

इसके उपरांत थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी, गोष्ठी में उपस्थित जनों से क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु समस्याओं व सुझाओं पर चर्चा की गयी तथा बताये गये सुझावों पर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया तथा थाना क्षेत्र में शान्ति,कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। हेल्पलाइन नंबरों, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति की जानकारी दी गई और साईबर क्राईम व किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक किया गया।

Exit mobile version