Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 05 साल से फरार वारंटी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की धरपकड़ हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर सल्ट पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी/कुर्की वारंट फौजदारी वाद संख्या- 78/2018, धारा 323/504/506 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त ओमवीर विश्वास पुत्र विजय विश्वास, निवासी ग्राम मरियमपुर ईसानगर, लालपुर थाना बिलासपुर,उ0प्रदेश जो माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था तथा वर्ष 2018 से फरार चल रहा था। सल्ट पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए सूचना संकलन से आज दिनांक 23.08.2023 को अभियुक्त ओमवीर को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

(1) अपर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा, थाना सल्ट
(2) हे0कानि0 मनोज रावत, थाना सल्ट

Exit mobile version