Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 20 चयनित स्थानों में लगेगी प्रदर्शनी, समूह की उत्पादित स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प उत्पादों का होगा विपणन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌‌ समूह सदस्यों के उत्पादों को विपणन के अवसर प्रदान करने समेत इसके प्रचार प्रसार को प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इन उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

इस संबंध में बीते कल एक बैठक भी हुई थी। जिसमें चर्चा हुई। जिस पर विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने बताया कि जनपद के समस्त विकासखंडों के कुल 20 चयनित स्थानों में प्रदर्शनी के माध्यम से समूह की उत्पादित स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प उत्पादों आदि का विपणन किया जाएगा।

प्रतिभागी महिला समूह सदस्यों से मुख्यमंत्री करेंगे संवाद

उन्होंने आगे बताया कि प्रदर्शनी के लिये ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा। वहीं सीडीओ ने आम जनमानस से प्रदर्शनी के माध्यम से समूह द्वारा उत्पादित जैविक और प्राकृतिक उत्पादों का अधिक से अधिक क्रय किया करने की अपील की, ताकि समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके और वे आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण वेग वृद्वि योजना (रीप) राजेश मठपाल ने बताया कि प्रतिभागी महिला समूह सदस्यों से मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।

बैठक में रहें उपस्थित

इस बैठक में परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version