Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूल ऑफ द मंथ के लिए राइका हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब का चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को भारत सरकार के नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ हेतु चयनित किया गया है।

इस प्रर्दशन के आधार पर होता है चयन

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य व एटीएल इंचार्ज डॉ0 कपिल नयाल ने बताया कि इस हेतु अटल टिंकरिंग लैब में होने वाली गतिविधियों, कार्यशालाओं, व्याख्यानों तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स व
एटीएल डैशबोर्ड में प्रदर्शन के आधार पर अटल इन्नोवेशन मिशन द्वारा देश भर में स्थापित प्रयोगशालाओं में से सर्वोत्तम लैब्स का चयन किया जाता है। विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब को पूर्व में स्टार एटीएल ऑफ इंडिया व तीन बार एटीएल ऑफ द मंथ भी चुना जा चुका है।

जताया हर्ष

जिस पर‌ लैब के एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ चुने जाने पर राजेश बिष्ट,डॉ0 दीप चंद्र जोशी,संजय पांडे,टी0 डी0 भट्ट,प्रदीप सलाल,दिनेश चंद्र पपनै, निर्मल कुमार पंत,धन सिंह धौनी, प्रमोद कुमार पांडे,कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा,भावना वर्मा,सुमन पाठक, हिमांती टम्टा, मोनिका जोशी,योगिता तिवारी, कविता जोशी,विक्रम,हरीश तिवारी,मथुरा देवी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Exit mobile version