Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खेल दिवस पर आयोजित हुई हाॅकी प्रतियोगिता, हॉकी स्टार की टीम रहीं विजेता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में खेल दिवस पर जिला खेल विभाग की ओर से हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका फाइनल मैच खेला गया। जिसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया।

हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

बताया कि हॉकी स्टार और अल्मोड़ा हॉकी वॉरियर के बीच हुए फाइनल मुकाबले में हॉकी स्टार की टीम ने अल्मोड़ा हॉकी वॉरियर की टीम को 5-4 से पराजित किया।‌हॉकी स्टार की ओर से पवन कनवाल ने दो, गौरव सिंह, पंकज और मान सिंह दानू ने एक-एक गोल किया। हाॅकी वॉरियर की ओर से हिमांशु कनवाल ने चार गोल किए।

यह लोग रहें मौजूद

कुंदन कनवाल, दीपक वर्मा निर्णायक रहे। वहीं तकनीकी बैंच में रजत वर्मा, मेद्या अल्मियां, नंदा भाकुनी शामिल रहे। इस मौके पर आशीष वर्मा, ललित वर्मा, भूपाल सिंह चिलवाल, पंकज टम्टा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version