Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निःशुल्क बस सेवा, आज रात 12 बजे से महिलाएं करेंगी निशुल्क यात्रा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड राज्य की महिलाओं को आज बुधवार की रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की छूट मिलेगी। रोडवेज बसों ने बहनों को निशुल्क यात्रा की छूट दी है।

आज रात से कल तक महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा

अल्मोड़ा में भी रोडवेज की बसों में बहनें 24 घंटे के लिए मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसके लिए निगम की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताया गया है कि उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाएं 30 अगस्त रात 12 बजे से 31 की मध्य रात्रि तक सेवा निशुल्क रहेगी। जिसमें 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर निशुल्क यात्रा का मौका दिया जाएगा।

Exit mobile version