Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले के 11 विद्यालय क्लस्टर मॉडल विद्यालयों के रूप में होंगे विकसित, होगा इन सुविधाओं का विस्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा‌ जिले के 11 माध्यमिक विद्यालयों में बदलाव होने वाला है। जिसमें यह विद्यालय क्लस्टर मॉडल विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे।

11 विद्यालयों का हुआ चयन

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें बताया गया है कि पहले चरण में हर ब्लॉक से एक विद्यालय का चयन किया गया है। इन क्लस्टर विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का विस्तार होगा। क्लस्टर मॉडल विद्यालय के पांच किमी दायरे में स्थित अन्य विद्यालयों को इसमें शामिल किया जाएगा। साथ ही क्लस्टर विद्यालय में पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, खेल के मैदान, खेल उपकरण आदि सुविधाओं का विस्तार होगा, जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।

जानें किन विद्यालयों का हुआ चयन

  1. महाकालेश्वर, 2. भिकियासैंण, 3. बगवालीपोखर, 4. नैकणा पैसिया, 5. सराईखेत, 6. देवलीखेत, 7. बाड़ेछीना, 8. भेटाबडौली, 9. रैंगल जीआईसी, 10. जलना, 11. सारखेत जीजीआईसी स्कूल शामिल हैं।
Exit mobile version