Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बदलते मौसम और गर्मी के बीच बढ़ा बीमारियों का प्रकोप, जिला अस्पताल की ओपीडी रहीं 500 के पार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लगातार मौसम में बदलाव जारी है। वहीं इस बदलते मौसम और गर्मी के बीच जिले में बीमारी का प्रकोप भी बढ़ गया है।

पल-पल बदल रहा मौसम

अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसमें सबसे ज्यादा लोग मौसमी बुखार, निमोनिया, दस्त आदि के मरीज हैं। वहीं जिला अस्पताल में बीते कल मंगलवार को रोगियों की भीड़ रही और ओपीडी 500 के पार पहुंच गई। वहीं पर्ची काटने के लिए भी लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ी और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

Exit mobile version