Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भैंसियाछाना में शुरू हुआ छह दिवसीय एफ.एल.एन प्रशिक्षण, इन विषयों पर दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है ‌ B.R.C भवन धौलछीना में आज से प्राथमिक शिक्षकों का बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) एवं स्कूल सैफ्टी पर छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

प्रतिभागियों के लिए दो बैच में होंगे प्रशिक्षण

जिसमें प्रथम फेरे में 30-30 प्रतिभागियों के दो बैच में प्रशिक्षण 08 सितम्बर से 13 सितम्बर तक तथा दूसरे फेरे में 14 से 19 अगस्त तक प्रशिक्षण जारी रहेगा। इस अवसर पर भैंसियाछाना के खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जितेंद्र मेहरा और ब्लाॅक समन्वयक हरीश ढैला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रशिक्षण में हुई चर्चा परिचर्चा

इसके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला ने प्रशिक्षण की बारीकियों को समझने व उसका विद्यालय में कार्यान्वयन करने के साथ- साथ विभिन्न शैक्षिक पहलुओं पर विस्तापूर्वक अपनी बात रखी। कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ हेम जोशी ने प्रतिभागियो से FLN की गतिविधियों पर गूगल मीट के माध्यम से सीधे बातचीत की। आज प्रार्थना, निपुण गीत, निपुण प्रतिज्ञा,प्री टेस्ट के साथ-साथ बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान के सन्दर्भ में निपुण भारत की अनुसंशाएं, बुनियादी साक्षरता की समग्रता,शिक्षण अधिगम सामग्री का अभिमुखीकरण,मौखिक भाषा का विकास पर और ध्वनि जागरूकता पर क्रमशः सन्दर्भदाता गोविंद जोशी, रमेश महरा, हेमा पाण्डेय, सुनीता जोशी ने विस्तृत चर्चा परिचर्चा की। हेमा पाण्डेय ने विविध गतिविधियो के माध्यम से सत्र को रोचक बनाया। प्रशिक्षण के तकनीकी पक्ष में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के मुक्ता एवं कामायनी ने सहयोग प्रदान किया।

इस मौके पर रहें उपस्थित

कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश मेहरा ने किया। इस अवसर पर उमेद मनराल, चारू जोशी, ललित लोहनी, बंसन्त बल्लभ, नीती खेतवाल, दीपिका चम्याल, चम्पा बिष्ट, गोकुल दुर्गापाल, रमेश गुरुरानी, मेहताब अंसारी, सुनीता बिष्ट, विशन महरा, महिपाल सिंह, रेखा तिवारी,पूनम सनवाल, देवेंद्र कुमार, उर्मिला ह्यांकी, दीपा खाती, दीप्ति ,रेनु पांडेय, राजेश पांडेय, हरीश स्यालाकोटी व विजय कुमार, कमल गवासकोटी, शिव चरण, प्रकाश कुमार, दीपक कुमार सहित अनेक शिक्षक/ शिक्षिका उपस्थित रहे।

Exit mobile version