Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पर्यटकों से गुलजार हुआ अल्मोड़ा, जागेश्वर धाम में उमड़ी भीड़, पैक हुए होटल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में जी-20 सम्मेलन चल रहा है। इसके चलते दिल्ली में लगी पाबंदी के बाद पर्यटकों ने उत्तराखंड में अल्मोड़ा और नैनीताल और जगहों का रुख किया है।

पर्यटकों की बढ़ी आमद

जिस पर अल्मोड़ा में ऑफ सीजन में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार होटल संचालकों के मुताबिक बीते दो दिनों में यहां आठ हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। जागेश्वर धाम पर्यटकों से गुलजार है। जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहें हैं। जागेश्वर में सभी होटल भी पैक है। जागेश्वर धाम में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से भगवान शिव के दर्शन के लिए कतार लग रही है। शनिवार को सुबह से पर्यटकों और भक्तों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था। भीड़ अधिक होने से उन्हें दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक भी दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान है।

Exit mobile version