Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ताइक्वांडो में 11 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में जे एंड जे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गनियाद्योली में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई।

इन खिलाड़ियों का चयन

जिसमें खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें 11 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इसमें 14 वर्ष आयु बालक वर्ग में प्रतीक, रुद्रांश, तन्मय, पुष्पेंद्र, आदित्य, करन बिष्ट और बालिका वर्ग में कृतिका, प्रिया मेहरा, लक्षिता तनिष्का नेगी, 17 आयु वर्ग में तनुज बिष्ट और विक्रम सिंह का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।

Exit mobile version