Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले के एप्पल मेन को राष्ट्रपति ने ‘पादप जिनोम संरक्षक’ पुरस्कार से किया सम्मानित, खुशी की लहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया के ताड़ीखेत के बिल्लेख निवासी एप्पल मैन गोपाल दत्त उप्रेती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धनिया की पौध की नई किस्म (प्रजाति जीएस1999) विकसित करने के लिए ‘पादप जिनोम संरक्षक’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के पूसा में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से ‘किसानों के अधिकारों को लेकर वैश्विक संगोष्ठी’ आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रपति ने देश के कुल 22 प्रगतिशील किसानों को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए सम्मानित किया। इसमें एप्पल मेन भी शामिल रहे। उन्हें राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। जिस पर जिले में खुशी की लहर है।

Exit mobile version