Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर में मृत अवस्था में मिला दिव्यांग बुजुर्ग का शव, 04 दिन पहले मौत की आशंका

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। एक बुजुर्ग व्यक्ति का कमरे में चार दिन से शव पड़ा हुआ मिला। इससे आसपास हड़कंप मच गया।

कमरे में मृत मिले बुजुर्ग

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से लमगड़ा हाल निवासी ढूंगाधारा 70 वर्षीय शेर राम दिव्यांग थे। वह अकेले रहते थे और खुद ही खाना भी बनाते थे। पास में ही उनका पुत्र और बहु भी दूसरे घर में रहते हैं। कुछ दिन से पुत्र बाहर था। जानकारी के मुताबिक इसी बीच बुजुर्ग का बाहर दिखना भी बंद हो गया था। मंगलवार की देर शाम आसपास के लोगों को बुजुर्ग के घर से दुर्गंध आई और उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद दूसरे दिन बुधवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही बुजुर्ग के परिजन भी वहां पहुंचे। कमरा खोला तो शेर राम बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया बीमारी बुजुर्ग की मौत का कारण है। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version