Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक मोहन सिंह मेहरा का पुतला, बताया विकास विरोधी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज ‌जैंती में कांग्रेसजनों के साथ विकास विरोधी विधायक का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया।

जनता के हितों से खिलवाड़ करने वाले वर्तमान जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा को जारी हुआ नोटिस

कहा कि जागेश्वर विधानसभा जो कि गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल में विकास की गाथा लिखा करती थी, आज उसी जागेश्वर विधानसभा के ही विकास कार्यों को रोककर क्षेत्र की जनता के हितों से खिलवाड़ करने वाले वर्तमान जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सत्ता का दुरुपयोग और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के लिए नोटिस जारी हुआ है। जिससे स्पष्ट दिखता है बीजेपी सरकार विकास विरोधी है। जिसमें भाजपा विधायक मोहन सिंह के द्वारा जिलाधिकारी को लिखकर काम को रोका गया है और विधायक के द्वारा विधायक के पद की गरिमा भी नहीं संभली जा रही है।

यह लोग रहें उपस्थित

जिसमें उपस्थित रहे ब्लॉक अध्यक्ष की जैंती चन्दन सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष गोपाल मेहरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष पुभाऊं रमेश बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष चौखुरी मोहन सिंह कुंजवाल, प्रदीप बिष्ट, किशोर कुंजवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जैंती केदार बोरा, पुस्कर रजवार, तिलोक बिष्ट, प्रेमबल्लब कांडपाल, गिरीश जोशी, हरीश जोशी, हेम चन्द्र जोशी, प्रताप राम, सूरज धानक, जगदीश धोनी, सुंदर जोशी, बिशन सिंह कुंजवाल, किशोर कुंजवाल, बहादुर सिंह नेगी, रणजीत सिंह, सुनील जोशी, यशवंत धोनी, पूरन सिंह, मदन सिंह, पान सिंह बिष्ट, समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version