Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में पानी की लाइन क्षतिग्रस्त, ठप हुई आपूर्ति, मरीज परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल को जलापूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त होने से काफी दिक्कतें बढ़ गई है।

पानी की आपूर्ति बंद होने मरीज परेशान

जिससे यहां पानी की आपूर्ति ठप रही और मरीज-तीमारदारों को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि शनिवार को जिला अस्पताल को जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन एडम्स स्कूल के पास क्षतिग्रस्त हो गई। इससे अस्पताल में पानी नहीं पहुंचा। वहीं छत पर रखी टंकी खाली हो गई और नल में पानी नहीं रहा। इससे काफी दिक्कतें आई। कड़ी मशक्कत के बाद लाइन जोड़ी गई और अस्पताल में पेयजल आपूर्ति बहाल हुई।

Exit mobile version