Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य मिलेट मिशन के तहत प्रगति आजीविका स्वायत्त सहकारिता पतालीबागड़ ने आयोजित किया कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य मिलेट मिशन के तहत कृषि विभाग अल्मोड़ा के द्वारा प्रगति आजीविका स्वायत्त सहकारिता पतालीबागड़ के सहयोग से ग्रोथ सेंटर हवालबाग में आज 12 सितंबर 2023 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस संबंध में दी जानकारी

जिसमें कृषि विभाग से कैलाश सिंह भंडारी द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिलेट मिशन की विस्तृत जानकारी दी। और मोटे अनाजों से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया। साथ ही भंडारी द्वारा फसलों व खेतो में रसायन किट नासक दवाइयों का प्रयोग ना किए जाने की अपील की। रीप हवालबाग के सहायक वित्त प्रबंधक भारत जोशी द्वारा सभी सदस्यों से सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं का लाभ लेने को कहा गया। कृषि एवं पशुधन कमल जोशी द्वारा सदस्यों से जैविक खेती करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही फसलों को जंगली जानवरों के नुकसान से बचाने के उपाय बताए गए। कमल जोशी द्वारा सदस्यों को उन्नत बीजों व कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह की महिलाओं के द्वारा अपना योगदान दिया गया। समूह की महिलाओं को मोटे अनाज के अधिक से अधिक उत्पादन करने पर जोर दिया गया एवं मडूवा खरीद से संबंधित सभी निर्धारित मूल्यों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

इस कार्यक्रम में सहकारिता सुगमकर्ता प्रेमा मेहता सहकारिता लेखाकार कल्पना बिष्ट, सुपाल सिंह, जिला सहकारी देवस्थल् से योगेश जोशी व समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Exit mobile version