Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: जाखनदेवी के पास झाड़ियों में मिला नवजात का शव, फैली सनसनी

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जाखनदेवी क्षेत्र में आज नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस को दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार यह जानकारी आज दोपहर को सामने आई। जब आज दोपहर दो बजे झाड़ियों में एक अज्ञात शिशु का सड़ी गली अवस्था में शव मिला है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को सूचना दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि आठ नौ दिन पहले कुछ लोगों ने झाड़ियां में बच्चे की रोने की आवाज सुनी थी। लेकिन झाड़ियां घनी होने के कारण किसी को भी इस बात का एहसास नहीं हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता भानू शाह के द्वारा जब इस क्षेत्र में झाड़ियां काटी गई तो उसके बाद सड़ी गली अवस्था में कपड़ों के साथ बच्चें का शव दिखाई दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version