Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीओ रानीखेत ने थाना सल्ट का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, सुनी समस्याएं, निराकरण का दिया आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा द्वारा आज दिनांक- 15.09.2023 को थाना सल्ट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण‌ किया गया।

दिए यह आवश्यक दिशा निर्देश

जिसमें निरीक्षण में थाना परिसर/महिला हेल्प डेस्क/ कर्मचारी बैरिक/भोजनालय/हवालात/थाना व सीसीटीएनएस कार्यालय/ मालखाना आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कर्मचारी मैस के निरीक्षण के दौरान मैस प्रबंधक को कर्मचारियों के लिए स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन बनाने की हिदायत दी गई, तत्पश्चात थाने के शस्त्रों का निरीक्षण किया गया। कर्मचारियों को शस्त्रों के बारे में जानकारी दी गई एवं शस्त्राभ्यास कराया‌ गया, और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु हिदायत की गयी। कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की पारिवारिक और निजी समस्या के बारे में जानकारी ली गई, जिन कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्या बतायी गयी, उसका निराकरण किया गया एवं सम्मेलन में कर्मचारियों को स्वयं के लिए वक्त निकालने व अपने परिवार से समय-समय पर बात करने और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु बताया गया। साथ ही अपने कर्तव्य को सत्य और निष्ठा से करने हेतु हिदायत की गई।

निरीक्षण के दौरान रहें मौजूद

कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये व बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण करने व बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद अपर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट हेड मोहर्रिर सिराज हुसैन सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

समस्याओं व सुझावों पर चर्चा

इसके उपरांत थाना क्षेत्र के व्यापार मण्डल, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी, गोष्ठी में उपस्थित जनों से क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु समस्याओं व सुझाओं पर चर्चा की गयी तथा बताये गये सुझावों पर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया तथा थाना क्षेत्र में शान्ति,कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। हेल्पलाइन नंबरों, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति की जानकारी दी गई और साईबर क्राईम व किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस गोष्ठी में भगत सिंह बोरा, विक्रम रावत, नरेंद्र भंडारी, विक्रम बिष्ट, वीरेंद्र रावत, सुरजीत सिंह चौधरी, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version