Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूली छात्रा को जेसीबी ने रौंदा, मौत, चालक हुआ फरार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के हरड़ा-जागेश्वर सड़क पर जेसीबी के चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई।

जेसीबी से गिरी छात्रा

मिली जानकारी के अनुसार हरड़ा न्योलीखान निवासी मनीषा (14) पुत्री दीवान सिंह गैड़ा जीआईसी नैनी से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। जेसीबी के चालक को उसने रोका और लिफ्ट मांगी। इस पर चालक ने जेसीबी रोककर छात्रा को अपने बगल में बैठाया। जगह कम होने के चलते छात्रा अचानक सड़क पर गिर गई और जेसीबी के टायर के नीचे आ गई। लोगों ने घायल छात्रा को बेस अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।

Exit mobile version