Site icon Khabribox

चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने दिया जरूरी अपडेट, कहा चंद्रयान-3 धरती को भेज रहा है अहम जानकारी

चंद्रयान-3 से जुड़ी खबर सामने आई है। चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के साथ चंद्रयान-3 ने इतिहास रचा है। जिसके बाद से चंद्रयान-3 की नई नई अपडेट सामने आती रहती है।

इसरो ने दी जानकारी

जिसके बाद अब इसरो ने चंद्रयान-3 से जुड़ी नयी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रयान-3 चंद्रमा की अहम जानकारी पृथ्वी पर भेज रहा है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान के प्रज्ञान रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण पहली बार इन-सीटू माप के माध्यम से, दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (एस) की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है। जैसा कि अपेक्षित था, एल्यूमीनियम (Al), सल्फर (S), कैल्सियम (Ca), आयरन (Fe), क्रोमियम (Cr), टाइटेनियम (Ti), मैगनीज (Mn), सिलिकन (Si) और ऑक्सीजन (O) का भी पता चला है। साथ ही इसरो ने बताया कि चांद में हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है।

Exit mobile version