Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीओ रानीखेत ने थाना चौखुटिया का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए यह आवश्यक दिशा निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा द्वारा आज दिनांक- 03.09.2023 को थाना चौखुटिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

पुलिस कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, किया समाधान

इस निरीक्षण में थाना परिसर/महिला हेल्प डेस्क/ कर्मचारी बैरिक/भोजनालय/ थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय/ मालखाना आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिसमें कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया। कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये व बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण करने व बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।

सत्यापन के प्रति किया जागरूक

इसके उपरांत थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी, गोष्ठी में उपस्थित जनों से क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु समस्याओं व सुझाओं पर चर्चा की गयी तथा बताये गये सुझावों पर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया तथा थाना क्षेत्र में शान्ति,कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। हेल्पलाइन नंबरों, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति की जानकारी दी गई और साईबर क्राईम व किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक किया गया।

Exit mobile version