Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत आयोजित हुई गोष्ठी, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक- 05/09/2023 को कोतवाली रानीखेत में तहसीलदार गोविंद मेहरा की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक रानीखेत हेम चन्द्र पंत द्वारा सीएलजी सदस्यों महिला/पुरुष, व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत गोष्ठी का आयोजन किया गया।

लोगों से की यह अपील

इस गोष्ठी में उपस्थित जनों से दोनों त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में विचार- विमर्श करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की गई, जिस पर सभी के द्वारा सहमति जताते हुए सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Exit mobile version