Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य मिलेट मिशन के तहत एकता आजीविका स्वायत्त सहकारिता दौलाघट के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य मिलेट मिशन के तहत कृषि विभाग अल्मोड़ा के द्वारा एकता आजीविका स्वायत्त सहकारिता दौलाघट के सहयोग से राधा कृष्ण मंदिर रमणा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समूह की महिलाओं ने किया सहयोग

जिसमें कृषि विभाग से रेनू नित्वाल एवं रीप हवालबाग आजीविका समन्वयक भारत गैरोला के द्वारा प्रतिभा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह के महिलाओं के द्वारा अपना योगदान दिया गया। समूह की महिलाओं को मोटे अनाज के अधिक से अधिक उत्पादन करने पर जोर दिया गया एवं मंडवा खरीद से संबंधित सभी निर्धारित मूल्यों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में दिया सहयोग

जिसमें सहकारिता स्टाफ दलजीत सिंह एवं सन्तोष जोशी के द्वारा कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया गया।

Exit mobile version