Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से छह सड़कें बंद, 30 से अधिक गांवों का सड़क से कटा संपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। वहीं बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिलें में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से छह सड़कें बंद रहीं।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पीपना मनहैत-डंगूला, सदर-सकनाणा बसर, देघाट-लालनगढी, चमकना रणकुना, पेटशाल- डूंगरी, शेराघाट- कुंजकिमौला सड़कों पर आवाजाही ठप रही, इससे 30 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा रहा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version