Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, पूजा अर्चना कर बांटा प्रसाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल 17 सितंबर रविवार को विश्वकर्मा जयंती थी। जिस पर अल्मोड़ा जिले में रविवार को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।

विश्वकर्मा जयंती मनाई

इस मौके पर अल्मोड़ा में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, लोनिवि समेत विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इसके अलावा सल्ट, द्वाराहाट, रानीखेत, सोमेश्वर, चौखुटिया आदि क्षेत्रों में भी विश्वकर्मा जयंती पर लोगों ने अपने-अपने वाहनों की पूजा-अर्चना की। महिला पॉलिटेक्निक में छात्राओं ने भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया। इधर श्रमिकों ने धारानौला स्थित रामलीला मैदान में भगवान विश्व कर्मा की पूजा अर्चना की। जिले में धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।

Exit mobile version