Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भव्य रूप से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया विकासखंड के भटकोट में नवनिर्मित जगन्नाथ मन्दिर बनाया गया है।

भगवान जगन्नाथ की निकली रथ यात्रा

जिस पर बीते कल रविवार को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रविवार को इस्कान की ओर से आयोजित रथयात्रा का शुभारंभ नारियल तोड़कर हुआ। रथयात्रा हरे राम, हरे राम, रामा रामा हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्णा कृष्णा हरे हरे की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। रथ यात्रा चांदीखेत, चौखुटिया बाजार होते हुए करीब चार किमी चलकर अगनेरी मंदिर पहुंची। रथ को दो मोटी रस्सियों से खींचा गया। इस रथ यात्रा में दूरदराज से पंहुचे श्रद्धालु शामिल हुए। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से रथ यात्रा में संत पंहुचे।

विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

वहीं लोगों ने घरों की छतों से भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। रथ यात्रा का समापन अगनेरी में विशाल भंडारे के साथ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Exit mobile version