Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गर्भवती महिला का हुआ मृत नवजात, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर ले जाने के दौरान प्रसूता ने रास्ते में तोड़ा दम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के धौलादेवी पीएचसी में एक महिला का मृत नवजात हुआ। वहीं महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई थी।

गंभीर हालत होने पर प्रसूता की मौत

जिस पर हालत गंभीर होने के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर लाते समय प्रसूता ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार धौलादेवी विकासखंड के ग्राम घुरतुना निवासी सुनीता देवी (23) को प्रसव पीड़ा हुई। जिस पर परिजन बीते रविवार को पीएचसी ले गए थे। पूरे दिन उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया। देर शाम उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद प्रसव के बाद उसकी हालत भी बिगड़ने लगी। इस पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला मुख्यालय की तरफ रवाना हुए लेकिन महिला ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिवार में मचा कोहराम

इस संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि प्रसव के बाद उसका अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिस पर उसे रेफर किया गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version