Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लमगड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक मोहन सिंह मेहरा का पुतला, जागेश्वर विधानसभा के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में विकास को रोकने पर जताया आक्रोश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड लमगड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जागेश्वर विधानसभा के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में विकास को रोकने का जो काम किया है उसे आक्रोशित होकर आज दिनांक 23- 9- 2023 को लमगड़ा चौराहे में विधायक मोहन सिंह मेहरा का पुतला फूंका।

कहीं यह बात

साथ ही भविष्य में  नियम कानून को मध्य नजर रखकर भविष्य में सही काम करने की सलाह दी। साथ ही न्यायालय के आदेश के लिए संबंधित माननीय न्यायाधीशों को धन्यवाद दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने भी कहा भाजपा सरकार लगातार संविधान व कानून की धज्जियां उड़ाकर काम करने का प्रयास कर रही है। उसको इस देश में संविधान का सम्मान करते हुए माननीय न्यायालय की रोक दी गई है तथा भविष्य  में भी इसी प्रकार निर्णय करते हुए आम जनमानस के हितों की रक्षा करने का निवेदन भी किया।

यह लोग रहें उपस्थित

कार्यक्रम में ब्लाॅक अध्यक्ष जिला महामंत्री दीवान सतवाल, मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र बिलवाल, प्रधान धूरासंग्रौली दयाल पांडे, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख लमगड़ा मोहन ढैला, दीपक मलाड़ी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मलाड़ी गोपाल बनौली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य,  विशन राम, पूर्व प्रधान मलाड़ी चंदन राम मलाड़ी, नवीन कुमार धूरासंग्रौली, हिमांशु नगर कोटी पूर्व अध्यक्ष महाविद्यालय लमगड़ा विनोद कुमार, पान सिंह गैलाकोटी, चंदन सिंह गैलाकोटी, सुनील कुमार, मुकेश पांडे, लक्ष्मण आर्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन राम, राजेंद्र प्रसाद, छात्र संघ कोषाध्यक्ष रूपा देवी, सागर नगरकोटी, पंकज नगरकोटी हेमा देवी, चंदन बिष्ट, तुलसी देवी, पुष्कर बिष्ट उपस्थित रहे।

Exit mobile version