Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल्द शुरू होगा टम्टा धर्मशाला का निर्माण कार्य, शासन से स्वीकृत हुई 94.20 लाख की धनराशि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर के माल रोड पर बद्रेश्वर मंदिर के पास मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला का जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा।

धर्मशाला के पुनर्निर्माण के लिए इतनी धनराशि स्वीकृत

इसके लिए शासन ने इसे मंजूरी मिल गई है। साथ ही 94.20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि 1991 में बनी मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला का भवन जर्जर होने पर वर्ष 2003 में पालिका ने इसे ध्वस्त कर दिया था।बजट के अभाव में लंबे समय से धर्मशाला का पुनर्निर्माण लटका था। अब शासन ने धर्मशाला के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी है। बताया है कि धर्मशाला निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है। कार्यदायी संस्था को 37.68 लाख रुपये की पहली किस्त मिल गई है। जिसके बाद जल्द ‌धर्मशाला बनने से मुसाफिरों को बड़ी राहत मिलेगी।

Exit mobile version