Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम में हो‌ रहें बदलाव से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा, जिला अस्पताल में 550 के पार हुई ओपीडी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। कभी बारिश तो कभी धूप का दौर बना हुआ है। वहीं बीते कल गुरुवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं इस बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

अल्मोड़ा में पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहें हैं। जिसमें सबसे अधिक बुखार, जुखाम नाक व गले के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भी गुरुवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 550 से भी अधिक ओपीडी हुई। वहीं बुधवार को 653 और मंगलवार को 594 ओपीडी हुई।

Exit mobile version