Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी व कॉलेज कार्यकारिणी की हुई घोषणा, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अल्मोड़ा की बीते‌ कल 12 सितंबर 2023 को नगर कार्यकारिणी व कॉलेज कार्यकारिणी की घोषणा हुई।

इन नामों की घोषणा

जिसमें नगर अध्यक्ष डाॅ ममता पंत एवं नगर मंत्री नितिन पारछा की घोषणा हुई। साथ ही कॉलेज इकाई अध्यक्ष रोहित कुमल्टा एवं कॉलेज मंत्री विनीत जोशी के साथ अन्य दायित्वों की घोषणा हुई।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ बलवंत कुमार, प्रदेश सह मंत्री दीपक उप्रेती, विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे, विभाग प्रमुख मुकेश बनकोटी, कृष्णा नेगी,राहुल कुमार, दिव्या जोशी, वरुण कपकोटी, नीरज बिष्ट, भारतेंदु कांडपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version