Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: माल रोड की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का सुधारीकरण का काम शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के माल रोड की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का सुधारीकरण शुरू हो गया है।

जल्द बनकर तैयार होगी सुरक्षा दीवार

दरअसल लगातार हो रही बारिश के चलते‌ बीते नौ अगस्त की रात सड़क की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। इससे मलबा परिसर में आ गया। साथ ही माल रोड के पास जर्जर भवन में चल रहे पशु अस्पताल के पास की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होकर परिसर के रास्ते में गिर गई। इसके शेष हिस्से के भी गिरने का खतरा बना हुआ था। जिसके बाद अब दीवार का काम शुरू हो गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि एक लाख रुपये से दीवार को ठीक किया जाएगा।

Exit mobile version