Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में 1,400 नर्सिंग पदों पर जल्द विज्ञप्ति जारी कर भर्ती करने की मांग की गई है।

जल्द भर्ती की मांग

इसके लिए उत्तराखंड नर्सिंग बेरोजगारों संघ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2,900 नर्सों के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें 1,564 पदों पर अभ्यर्थियों का सत्यापन कार्य चल रहा है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज के 1,400 नर्सों के पदों पर विज्ञप्ति जारी करने की मांग की।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में ममता किरौला, मोनिका धामी, प्रीति खड़कवाल, नेहा जोशी, भावना, कविता, मनीषा, योगिता आदि शामिल रहे।

Exit mobile version