Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा, 830 परीक्षार्थी रहें उपस्थित, इतने रहें अनुपस्थित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीएसी और आईआरबी की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। यह परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा का आयोजन

जानकारी के अनुसार नगर के तीन केंद्रों में हुई परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक संपन्न कराई गई। नगर के अटल उत्कृष्ट राइंका अल्मोड़ा, सोबन सिंह जीना परिसर के लोअर और अपर कैंपस केंद्र में परीक्षार्थियों की परीक्षा से पूर्व डीएफएमडी व एचएचएमडी चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों 905 में से 830 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 75 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

Exit mobile version