Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग ने आयोजित की कार्यशाला, इन विषयों की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग की ओर से आज मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ।

विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

जिसमें विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को आवेदनों के निस्तारण, समयावधि व निस्तारण के तरीकों आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। विभिन्न अधिकारियों ने आवेदनों के निस्तारण में आ रही कठिनाइयों के बारे में भी फीडबैक दिया गया। जिसका समाधान कार्यशाला में आयोग से आए मास्टर ट्रेनरों की ओर से किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि उनके संबंधित विभाग में जनपद स्तर पर प्राप्त आवेदनों व उनके निस्तारण की मासिक रिपोर्ट भी नियमित रूप से प्रेषित की जाए। कार्यशाला में आयोग के कार्य, शक्तियां, दायित्वों आदि के बारे में जानकारी दी गई।

यह लोग रहें मौजूद

यहां आयोग के उप रजिस्ट्रार एसएसएस पांगती, कैलाश चंद्र पंत, सहायक रजिस्ट्रार एसएम कंडवाल, जसपाल लाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version