Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने की बैठक, मांगों को लेकर कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने बीते कल रविवार को नगर के रैमजे इंटर कॉलेज में एक बैठक आयोजित की। यह बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई।

आन्दोलन की चेतावनी

जिसमें उन्होंने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि वे लंबे समय से तदर्थ सेवाओं को जोड़ने हुए प्रोन्नत वेतनमान, तदर्थ शिक्षकों का नियमितीकरण, मानदेय प्राप्त शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति देने, अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति के लिए पारदर्शी चयन आयोग के गठन की मांग कर रहे हैं जिस पर गौर नहीं किया जा रहा है। कहा कि इन मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

यह लोग रहें शामिल

कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत, डॉ. मनोज जोशी, हेम कबड़वाल, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, केएन जोशी, गौरव जोशी सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

Exit mobile version