Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, निबंध प्रतियोगिता में मनीषा और चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सोमवार को गुरु तेग बहादुर की 350 वां शहीदी दिवस मनाया गया।

वाद विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

इस मौके पर नगर के मल्ला महल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा और विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा के ग्रंथि मक्खन सिंह ने किया। प्रतियोगिता के वाद विवाद में जीजीआईसी की मनीषा बिष्ट ने प्रथम, कूर्मांचल एकेडमी की गरिमा और गोकुल मंडोला ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि निबंध में भी मनीषा और चित्रकला आदर्श मेहरा ने बाजी मारी।

रहें मौजूद

इस मौके पर क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, हेमलता वर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version