अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया।
किया धरना प्रदर्शन
इस मौके पर नगर के मालरोड स्थित धरना स्थल पर वक्ताओं ने सरकार पर कर्मचारियों की की मांगों पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि अब तक आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 24 हजार और सहायिकाओं को 12 हजार रुपये मानदेय दिने की मांग उठाई। वहीं, सेवानिवृत्ति पर दस लाख और सहायिका को पांच लाख देने, सेवाकाल के बाद पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगों को उठाया
आंदोलन की चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो भारतीय मजदूर संघ समस्त कार्मिक सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
रहें मौजूद
इस प्रदर्शन करने वालों में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री भगवती बिष्ट, भावना सतवाल, सरिता मेहरा, मीनाक्षी, पंकज जोशी, सरिता, डॉ. सीएस जोशी, सुनील, मनोहर सिंह, हरेंद्र सिंह भोज, जितेंद्र रिखारी, सौरभ जोशी, ज्योति मस्यूनी, तारा फुलेरिया, शशि देवी, रेनू, अमित माहरा, गौरा कोहली, निरंजी ह्यांकी, दीपा गोस्वामी, डॉ. सोहन सिंह राणा, डॉ. विशाल शर्मा, सौरभ जोशी, चारुल महेश्वरी, जानकी, सुनील कुमार, लता बिष्ट, दीपक कांडपाल, हेमा बिष्ट, सरस्वती दोसाद, सीमा सिजवाली, लता रावत आदि मौजूद रहे।