Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर की नारेबाजी

जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

कई वर्षों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग कर रहीं है

अल्मोड़ा मालरोड स्थित गांधी पार्क में धरना पर वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष समिति विगत कई वर्षों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग कर रहीं है। लेकिन सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रहीं है। कहा कि भाजपा सरकार में इस तानाशाही रैवये से आम जनता परेशान है। डीडीए लागू होने के बाद से ही जनता की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। धरना प्रदर्शन को कांग्रेस और सेवादल ने भी अपना समर्थन दिया।

यहां मौजूद रहे

यहां धरना प्रदर्शन में समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, गीता मेहरा, तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पीतांबर पांडे, राजेंद्र बाराकोटी, प्रताप सिंह सत्याल, लता तिवारी, हेम चंद्र तिवारी, हर्ष कनवाल, महेश चंद्र आर्या, तारा तिवारी, सलीम अख्तर, विनोद वैष्णव, दीपा साह, इंद्रा वर्मा, शरह साह, आनंद बगड़वाल, ललित मोहन पंत, पूरन रौतेला, मनोज सनवाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनंदी वर्मा, दयाकृष्ण कांडपाल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version